राशिफल

राशिफल, 5 जुलाई 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। शनि का का दशम गोचर सुंदर है। व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- 07 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में आ जाएंगे। राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यवसाय में लापरवाही से बचें। लाल व पीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।

मिथुन- आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- बैंकिंग व मीडिया से संबद्ध लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। शुक्र का एकादश गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में मेष व वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- चन्द्रमा आज इसी राशि से अष्टम है। व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु- चन्द्रमा का पँचम गोचर छात्रों को लाभ देगा। मंगल मानसिक कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभदायक है।

मकर- शनि व गुरु शुभ हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। मंगल का सप्तम गोचर लाभप्रद है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्रमा एकाएक धन प्रदान कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु व चन्द्रमा आपके आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

मीन- रात्रि 07 बजे के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। गुरु व शनि जॉब के लिए अनुकूल हैं। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close