कोर्ट/कचहरीगौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज नागर व सचिव महेंद्र सिंह बने

 

सुप्रीम न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट 

सूरजपुर। गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सूरजपुर का चुनाव बहुत ही शानदार और शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसका श्रेय मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जयपाल भाटी व सहायक चुनाव अधिकारी श्री चतर पाल सिंह को जाता है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अनिल भाटी, जेपी राणा, योगेन्द्र भूषण और युवा अधिवक्ता श्री विनय चपराना आदि ने बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं के हितों के लिए समर्पित रह कर कार्य करने की कामना करते हुए बधाई दी।

बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट के चुनाव के नतीजे वोटिंग पूरी होने के 15 मिनट बाद कल गुरुवार, 22 मई 2025 को शाम ही सामने आ गये थे। बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट के चुनाव में वोटिंग केवल अध्यक्ष और सचिव पद पर हुई थी। बाकी सभी पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे। अध्यक्ष पद के लिए मनोज नागर और देवेन्द्र रावल व सचिव पद के लिए महेंद्र सिंह व हेमन्त शर्मा के बीच वोटिंग हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए श्री मनोज नागर व सचिव पद के लिए श्री महेंद्र सिंह 41-41 मत प्राप्त करके विजयी हुए। बार एसोसिएशन के सदस्यों की कुल संख्या 65 है। सभी 65 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह कुल 65 मतों में से 41- 41 वोट प्राप्त कर श्री मनोज नागर व श्री महेंद्र सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर श्री देवेन्द्र रावल व सचिव पद के लिए श्री हेमंत शर्मा को 24-24 वोट प्राप्त हुए।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष श्री सत्य देव भाटी, उपाध्यक्ष श्री जोगिंदर उपाध्याय व सह सचिव श्री देवेंद्र प्रभाकर को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया था।

 

चुनाव अधिकारी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जयपाल भाटी ने सभी पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट वितरण कर बधाई दी। बार एसोसिएशन के चुनाव में श्री जयपाल भाटी मुख्य चुनाव अधिकारी और श्री चतर पाल सहायक चुनाव अधिकारी थे। बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट का पूरा चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close