कोर्ट/कचहरीगौतमबुद्धनगर
उमेश भाटी अध्यक्ष, धीरेंद्र भाटी सचिव, नरेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा चौहान कनिष्क उपाध्यक्ष, मोहन सिंह मावी कोषाध्यक्ष, रोहत करन सहसचिव प्रशासनिक, ज्योति भाटी सांस्कृतिक सहसचिव पद के लिए विजयी एवं सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए नीतू सिंह निर्विरोध चुनी गई।।
सुप्रीम न्यूज परिवार की ओर से सभी नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

संजय भाटी/राजा मौर्या
गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन (सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर) के वार्षिक चुनाव 2023-24 के परिणाम देर रात तक आते रहे। देर रात तक चली मतगणना के बाद उमेश भाटी एडवोकेट अध्यक्ष और धीरेंद्र भाटी एडवोकेट को सचिव घोषित किया गया।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नरेन्द्र कुमार ने 831 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, कनिष्क उपाध्यक्ष पद के लिए सीमा चौहान ने 1243 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहन सिंह मावी ने 691 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, सहसचिव प्रशासनिक पद के लिए रोहित करन ने 742 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, सांस्कृतिक सहसचिव पद के लिए ज्योति भाटी ने 1083 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इन सब के अलावा सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए नीतू सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुकी हैं।
चुनाव में खास बात यह रही कि सचिव पद के अलावा अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए कुल 2030 मत पड़े। मतदाताओं की किसी चूक या अन्य कारणों से सचिव पद के लिए 2027 मत पड़े।
बार के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और विभिन्न पदों के लिए किस पद पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले। सभी आंकड़े नीचे दिए गए हैं।
अध्यक्ष पद के लिए कुल मत पड़े:- 2030
उमेश भाटी को मिले:- 715
प्रमेन्द्र भाटी को मिले:- 569
मनोज भाटी को मिले:- 454
अलबेल भाटी को मिले:- 288
निरस्त मत:- 04
सचिव पद के लिए कुल मत पड़े:- 2027
धीरेंद्र भाटी को मिले:- 757
रजत शर्मा को मिले:- 666
अजीत नागर को मिले:- 334
उधम सिंह को मिले:- 260
निरस्त मत:- 10
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कुल मत पड़े:- 2030
नरेन्द्र कुमार को मिले:- 831
मुकेश कुमार सैन को मिले:- 720
दीपक शर्मा को मिले:- 440
निरस्त मत:- 39
कनिष्क उपाध्यक्ष पद के लिए कुल मत पड़े:- 2030
सीमा चौहान को मिले:- 1243
महेन्द्री उर्फ मुस्कान को मिले:- 765
निरस्त मत:- 22
कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल मत पड़े:- 2030
मोहन सिंह मावी को मिले:- 691
अंकित भाटी को मिले:- 677
ज्योति भड़ाना को मिले:- 497
नरेंद्र भाटी को मिले:- 156
निरस्त मत:- 09
सहसचिव प्रशासनिक पद के लिए कुल मत पड़े= 2030
रोहित करन को मिले:- 742
नवीन कुमार को मिले:- 713
प्रवीण कुमार राठौर को मिले:- 513
निरस्त मत:- 68
सांस्कृतिक सचिव पद के लिए कुल मत पड़े= 2030
ज्योति भाटी को मिले= 1083
चंद्रकला को मिले= 883
कुल निरस्त मत= 64
इन सब के अलावा सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए नीतू सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुकी हैं।
सुप्रीम न्यूज परिवार की ओर से सभी नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।