गौतमबुद्धनगर

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र कार्ड धारकों को 22 सितंबर, 2022 तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण

 

 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र कार्ड धारकों को 22 सितंबर, 2022 तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण।

 

जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुहास एल वाई के निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने पात्र कार्ड धारकों का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह जुलाई, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (चावल) का दिनांक 12.09.2022 से 20.09.2022 के मध्य नि:शुल्क वितरण कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। उक्त के सम्बन्ध में प्रदेश के कतिपय उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुओं का वितरण अभी तक न हो पाने के दृष्टिगत पीएमजीकेवाई खाद्यान्न के वितरण का कार्य दिनांक 22.09.2022 तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।*

उन्होंने बताया कि दिनांक 22.09.2022 की अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाईल ओ0टी0पी0 के माध्यम से वितरण की सुविधा पूर्व तिथि 20.09.2022 के साथ दिनांक 22.09.2022 को भी उपलब्ध रहेगी।

इस दिन पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी पात्र कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र कार्ड धारकों को मानकों के अनुरूप खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराया जाए ताकि कोई भी लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close