उत्तरप्रदेशगौतमबुद्धनगरविकास सिर चढ़कर बोला

योगी सरकार के आगे मीडिया के नतमस्तक होने के चलते ग्रेटर नोएडा के विकास के देश भर में ही नही दुनिया भर में हल्ले। असली तस्वीर देखें

 

ग्रेटर नोएडा/सूरजपुर/तिलपता/दादरी ! शुरुआती बारिश ने ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर और दादरी में मुख्य मार्गो पर हुए जल भराव ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और दादरी नगरपालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी है।

सूरजपुर से तिलपता से दादरी तक की सड़कों पर जल भराव और नोएडा दादरी मार्ग की खस्ताहाल होने की समस्या के लिए केवल ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और जिला पंचायत व नगरपालिकाएं ही जिम्मेदार नही है।

इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों से लेकर जिला प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों तक की जिम्मेदारी बनती है। वैसे ये तो राम ही जाने कि भाजपाई सांसद, विधायक और चैयरमेन आदि को जन सरोकारों के लिए न जाने कब फुर्सत मिलेगी?

एक तरफ सूरजपुर के घंटा तिराहे से दादरी की और जाने वाली नोएडा दादरी की एक मात्र सड़क की खस्ता हालत किसी से छिपी नही। सड़क में जगह जगह गढ्ढों बन गए हैं।

बारिश होते ही जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण सड़क पर जगह जगह एक से डेढ़ फुट पानी भर जाता है। यहां हम आपको सूरजपुर के नजारे दिखा रहे हैं। ट्विटर लिंक पर जाकर रिट्वीट शेयर, लाइक और कमेंट करते हुए हमें सपोर्ट करने के लिए अपने आशिर्वाद स्वरुप फॉलो भी करें। 👇👇

नोएडा दादरी मार्ग पर पड़ने वाले तिलपता गांव में भी सड़क पर जल भराव का नजारा देखने लायक होता है। यह सड़क सूरजपुर के औद्योगिक क्षेत्र साईट सी और साईट सी के अलावा कंटेनर डिपो को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है।

 

नोएडा दादरी मार्ग पर पड़ने वाले तिलपता गांव में भी सड़क पर जल भराव का नजारा देखिए

 

यह सड़क औद्योगिक क्षेत्र साईट B/C के अलावा कंटेनर डिपो,दादरी तहसील,रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क हैइसके लिए भी आप हमारे दिए गए ट्विटर लिंक पर जाकर रिट्वीट शेयर, लाइक और कमेंट करते हुए हमें सपोर्ट करने के लिए अपने आशिर्वाद स्वरुप फॉलो भी करें। 👇👇

अब आप कंटेनर डिपो दादरी/तिलपता के मुख्य द्वार पर भी नोएडा दादरी मार्ग की खस्ताहाल और जल भराव की स्थिति भी देखें।

 

दादरी रेलवे रोड़ पर बने रेलवे ब्रिज पर भी देखें। तस्वीरों और वीडियो में ब्रिज के ऊपर और नीचे दादरी की ओर के हिस्से को दिखाया गया है

 

बरसात की शुरुआत में दादरी नगरपालिका क्षेत्र में आपका स्वागत है।

 

रेलवे ब्रिज दादरी से उतरते ही दादरी नगरपालिका का क्षेत्र शुरू हो जाता है। रेलवे रोड़ दादरी की स्थिति भी देखें।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में सांसद से लेकर विधायक तक भाजपा के हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा के हैं। नगरपालिकाओं की बात करें तो दादरी, दनकौर, रबुपुरा, जेवर और जहांगीर पुर नगर पंचायतें/नगरपालिकाओं पर भी भाजपा काबिज है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close