UNCATEGORIZEDउत्तरप्रदेश

किसान नेता पर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप

आरोपी ने बताया कि पांच लाख रुपए न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी गई थी

 

सुप्रीम न्यूज। गौतमबुद्धनगर। एक किसान नेता पर आरोप हैं कि उसने भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) व कांग्रेस की पदाधिकारी महिला नेता से न केवल अपने प्यार का इजहार किया बल्कि महिला नेता से महीने भर तक गंदी-गंदी बातें करता रहा। किसान नेता पर आरोप यह भी है कि आरोपी किसान नेता महिला के घर पर बार-बार आता रहा और महिला पर शादी करने का दबाव बनाते हुए यह कहने लगा कि मैं जहर खाकर जान दे दूंगा। इस पूरे मामले के संबंध में महिला नेता ने एक शिकायत प्रार्थना पत्र अपने निवास स्थान क्षेत्र के थाने में दिया है। शिकायत पत्र में साफ-साफ लिखा है कि महिला नेता किराए के कमरे में रहती है। प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करने के बजाए महिला नेता ने अंगूठा लाया हुआ है।

इस मामले में आरोपी किसान नेता से जानकारी की गई तो उसने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं। शिकायत देने से पहले इस मामले में महिला नेता ने अपने संगठन भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) के नेता जितेंद्र चौधरी साकीपुर के माध्यम से पांच लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाया था। रुपए ना देना पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी थी। हम ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो महिला नेता ने अपने किसान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के इशारे पर थाने में लिखित शिकायत दी है। इस महिला नेता के भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) के कई किसान नेताओ से घनिष्ठ संबंध हैं।

आरोपी ने बताया कि वह भी पहले भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) में प्रदेश महासचिव पद पर था। तीन महीने पहले भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति संगठन के कुछ पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर का विरोध किया गया था जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकारिणी भंग कर दी थी। जिसके बाद हम लोगों ने अलग से भारतीय किसान जवान मजदूर विकास संगठन बना लिया था। इसी सब को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति से जुड़े लोग अपने संगठन से जुड़ी महिला से आरोप-प्रत्यारोप करवा रहे हैं।

दूसरी ओर आरोप लगाने वाली महिला के कांग्रेस से जुड़ी हुई होने के कारण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नही उठाया इस पर कांग्रेस के जिला आरटीआई चैयरमेन अजय पहलवान व महिला के करीबी बताए जा रहे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता जितेंद्र चौधरी से वार्ता कर जानकारी जुटाई गई।

जिसमें जितेंद्र चौधरी ने आरोपी किसान नेता पर पुलिस द्वारा कार्रवाही न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की बात कही। आरोप लगाने वाली महिला व जितेंद्र चौधरी वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के साथ ही कांग्रेस में भी पदाधिकारी हैं। वहीं अजय पहलवान ने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस के अधिकारियों द्वारा जांच करने की बात कही गई है।

इस मामले में “सुप्रीम न्यूज की महिला रिपोर्टर” द्वारा महिला नेता से व्यक्तिगत रूप से वार्ता करने के लिए शिकायत पत्र में लिखे पते पर जाकर संपर्क करने का प्रयास किया तो महिला से मुलाकात नही हो पाई। मामले में कई पेंच हैं। सबसे बड़ा झोल तो यह है कि एक महिला नेता द्वारा आरोपी की करतूतों को महीने भर क्यों सहन किया? दूसरे किराए पर रहने वाली अंगूठा छाप महिला को किसान यूनियन और कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण पद किसकी मेहरबानी से मिले? सवाल और भी बहुत से हैं “सुप्रीम न्यूज की टीम” पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। जैसे ही आरोप लगाने वाली महिला से संपर्क होगा। हम सभी सवालों के जवाब लेकर जल्द ही पाठकों तक पहुंचाएंगे।

संजय भाटी (supremenews72@gmail.com)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close