गौतमबुद्धनगर

डॉक्टर राकेश कुमार आर्य एडवोकेट को किया जाएगा बार एसोसिएशन द्वारा सम्मानित

 

दादरी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री ऋषिपाल भाटी व वर्तमान अध्यक्ष श्री राजपाल नागर

सुप्रीम न्यूज। दादरी। इतिहास के क्षेत्र में विशेष शोध पर कार्य करने को लेकर बार एसोसिएशन दादरी के पूर्व अध्यक्ष और सदस्य डॉ राकेश कुमार आर्य को बार एसोसिएशन दादरी कल दिनांक 13 सितंबर को विशेष रुप से सम्मानित करेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भारत एसोसिएशन दादरी के अध्यक्ष राजपाल सिंह नागर एडवोकेट ने बताया कि बार एसोसिएशन दादरी के सदस्य डॉ राकेश कुमार आर्य साहित्य के क्षेत्र में हम सबका और क्षेत्रवासियों का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉक्टर आर्य अपनी साहित्य साधना के अंतर्गत अब तक 64 पुस्तकें लिख चुके हैं। उनके द्वारा भारत के 1235 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास छह खंडों में तैयार किया गया है। जिसमें सन 712 ईसवी से लेकर बार 1947 ईसवी तक के भारत के देशभक्तों के बलिदान की गाथा को उल्लेखित किया गया है।

अध्यक्ष श्री नागर ने बताया कि डॉ आर्य ने अपनी इस कृति के माध्यम से यह सिद्ध करने का सफल प्रयास किया है कि भारत ने अपनी आजादी की लड़ाई उसी दिन आरंभ कर दी थी जिस दिन पहला आक्रमणकारी मोहम्मद बिन कासिम यहां आया था और 1947 तक निरंतर इस लड़ाई को तब तक जारी रखा जब तक कि विदेशी अंग्रेज यहां से चला नहीं गया। डॉक्टर आर्य के इस अनमोल और ऐतिहासिक लेखन कार्य को देश में ही नहीं विदेशों में भी सराहा गया है।

बार एसोसिएशन दादरी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ऋषिपाल भाटी ने बताया कि डॉक्टर आर्य के इस महान पुरुषार्थ पर भारत सरकार 2017 में उन्हें शिक्षा सम्मान के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। अब उनकी यही कृति इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज की गई है। क्योंकि हम सबके लिए गर्व और गौरव का विषय है। इसके अतिरिक्त भी डॉ आर्य के द्वारा भारतीय धर्म संस्कृति और इतिहास को समर्पित दर्जनों पुस्तकों का लेखन कार्य किया गया है। जिस पर बार एसोसिएशन दादरी उन्हें अपनी हार्दिक बधाई देती है।

ज्ञात रहे कि डॉक्टर आर्य को उनके किए गए पुरुषार्थ और शोध परक कार्य पर अब तक लगभग 55 पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें 2019 में डॉक्टरेट की उपाधि भी उनके शोध परक कार्य के लिए ही देश के जाने-माने साहित्यकार और पूर्व नौकरशाह रहे प्रख्यात विद्वान श्री श्याम सिंह शशि व डॉक्टर सत्यव्रत द्वारा प्रदान की गई थी।

 

संजय भाटी (संपादक सुप्रीम)

अपनी खबरों के प्रकाशन के लिए हमारी ई-मेल supremenews72@gmail.com पर भेजें।

 

 

supremenews72@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close