गौतमबुद्धनगरनोएडा पुलिस

शराब और गांजा तस्करों से मंथली के गोरखधंधें में रोड़ा बना दरोगा संजय पूनिया सस्पेंड 

ध्यान से पढ़ें और आप स्वयं ही अवैध शराब और गांजा तस्करों से मंथली के गोरखधंधें का पूरा गणित समझ लीजिए

 

संजय पूनिया ने स्पेंशन तक तस्करों का सफाया कर दिया।

बस अब अगला नंबर संरक्षण दे रहे सफेद पोशों का था। कुछ सफेद पोश कई दिनों से संजय पूनिया और उसके सिपाहियों के लिए बुन रहे थे जाल। तो कुछ कई दिनों से नोएडा छोड़कर फरार थे। 

सिपाहियों की ग़लती की सजा अधिकारियों ने चौकी प्रभारी संजय पूनिया को क्यों दे दी ? 

दिनांक 10.01.2023 को थाना फेस 1 द्वारा एनसीआर क्षेत्र में गांजे की तस्करी करने वाले गांजा तस्कर सुखवीर पुत्र दयालु को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ मौके से झुंडपुरा चौकी प्रभारी संजय सिंह पूनिया और हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार कांस्टेबल 2123 सोनू कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि

पुलिस उपायुक्त श्री हरीश चन्दर के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अभियुक्तों की चैकिंग/गिरफ्तारी अभियान के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय श्री सुशील कुमार गंगा प्रसाद के पर्यवेक्षण में ध्रुव भूषण दुबे प्रभारी निरीक्षक थाना फेस 1 के नेतृत्व मे गठित टीम उपनिरीक्षक संजय सिंह पूनिया द्वारा मय पुलिस टीम के थाना हाजा क्षेत्र में दिनांक 10.01.2023 को ए 99 सैक्टर 10 नोएडा के सामने से गांजे की तस्करी करने वाली 01 गांजा तस्कर अभियुक्त सुखवीर पुत्र दयालु निवासी ए 99 के सामने सै0 10 थाना फेस 1 नोएडा गौतमबुद्धनगर को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना फेज 1 नोएडा पर मु.अ.सं. 18/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो एनसीआर क्षेत्र में गांजे की तस्करी करता है।

अब यहां पर एक अहम सवाल यह है कि पुलिस का कोई सिपाही या दरोगा कोई सराहनीय कार्य करे तो पुलिस विभाग के ऊपर से नीचे तक सारे अधिकारी वाह वाही बटोरते हैं। 

अब आप ठीक इसका उल्टा भी देखें। जब पुलिस विभाग का कोई सिपाही कुछ गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देता है तो उसके लिए केवल वह खुद जिम्मेदार होता है। ऐसा क्यों होता है?

इस सब में वरिष्ठ अधिकारियों का कुशल नेतृत्व और निर्देशन कहां चला जाता है?

अब आप ये भी देखें जब सिपाहियों द्वारा अवैध उगाही में चौकी प्रभारी को लापरवाही का दोषी ठहरा कर सस्पेंड कर दिया गया। अब यदि लापरवाही के लिए चौकी प्रभारी दोषी है तो क्या चौकी प्रभारी से ऊपर के अधिकारियों की इस सब में कोई लापरवाही नही है? इस सब में वरिष्ठ अधिकारियों का कुशल नेतृत्व और निर्देशन कहां चला जाता है ? 

अब जरा नोएडा पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी उस विज्ञप्ति पर भी एक नजर डाल लें जिसमें सिपाहियों द्वारा अवैध उगाही करने में चौकी प्रभारी संजय पूनिया की लापरवाही बताई गई है।

नोएडा जोन के अन्तर्गत थाना फेस 1 क्षेत्रान्तर्गत चौकी झुण्डपुरा क्षेत्र में पीसीआर 34 पर ड्यूटीरत कर्मचारियों द्वारा अवैध धन उगाही की सूचना ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुयी। जिसकी जांच संबंधित एसीपी महोदय द्वारा की गयी। जांच आख्या के आधार पर पीसीआर 34 पर नियुक्त क्रमशः 1. का0 अरविन्द कुमार 2. का0 अमित कुमार के विरूद्ध उक्त अपराध कारित करने के सम्बन्ध में थाना फेस 1 पर मु0अ0स0 21/2023 धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है एवं उक्त दोनों आरक्षियों को निलम्बित कर दिया गया है।

उक्त घटनाक्रम में कार्य में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में चौकी प्रभारी झुण्डपुरा उपनिरीक्षक संजय पूनिया को निलम्बित कर दिया गया है।

अब हम आपको सारे खेल के बारे में जानकारी देते हैं। चौकी प्रभारी संजय पूनिया ने झुंडपुरा चौकी का चार्ज संभालते ही चौकी क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब और गांजे के तस्करों पर कार्रवाई करते हुए थाने की सारी अवैध वसूली को खत्म कर दिया था जिसका नतीजा उसे अपने सस्पेंशन के रूप में मिला।

दरअसल नोएडा का यह क्षेत्र दिल्ली बोर्डर से नजदीक और जुड़ा हुआ है। जिसके चलते इस क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर है जिससे न केवल पुलिस विभाग को अवैध धन राशि मिलती है बल्कि दूसरे बहुत से सफेद पोशों को भी मोटी आमदनी होती है।

आखिर कार अवैध शराब, गांजा तस्करों से मंथली के गोरखधंधें का रोड़ा बना दरोगा संजय पूनिया सस्पेंड कर दिया गया 

नोएडा फेस 1 थाना क्षेत्र के झुंडपुरा चौकी प्रभारी संजय पूनिया ने 10/01/2023 को सुखबीर पुत्र दयालु को एक किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर सस्पेंशन से पहले गांजा तस्करों के ताबूत में आखिरी कील गाड़ दी। इसे पहले संजय पूनिया ने क्या- क्या लापरवाही की इस पर कम से कम एक नजर डाल लें।

31/12/2022 को मोहित पुत्र राजेश को टवीन टावर देशी शराब के 79 पव्वों साथ गिरफ्तार किया।

30/12/2022 को तारा पत्नी दिनेश साह को तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

29/12/2022 को ओमप्रकाश पुत्र मनोज को दो किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

28/12/2022 को पंकज पुत्र अर्जुन को हरियाणा की शराब के 95 पव्वों साथ गिरफ्तार किया।

27/12/2022 को अजय प्रताप पुत्र राम सिंह को हरियाणा की शराब के 95 पव्वों साथ गिरफ्तार किया।

21/12/2022 को उर्मिला पत्नी स्व विरेन्द्र सिंह को तीन किलो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

19/12/2022 को ऐसान अंसारी पुत्र ऐनुलहक अंसारी को एक किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

18/12/2022 को अमित पुत्र सुरेश को एक किलो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

18/12/2022 को विजय पुत्र दिनेश को एक किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

 

एक्सपर्टों द्वारा नोएडा के इस क्षेत्र में खाकी और सफेद पोशों की कुल अवैध कमाई का आंकलन किया जा रहा है। जो जल्द प्रकाशित किया जाएगा ~ संजय भाटी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close