नोएडा पुलिस
सलारपुर नोएडा में गैस सिलेंडर फटने से 7 लोग झुलसे, सफदरगंज अस्पताल भर्ती

घर में समोसा बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 7 लोग झुलसे, गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार कराया गया भर्ती
सुप्रीम न्यूज़ ब्यूरो, राजा मौर्य
नोएडा। दिनांक 14.10.2023 को थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सलारपुर गांव में भूप सिंह भडाना पुत्र हरकेश के मकान मे किराए पर रहने वाले रणबीर (24 वर्ष) आज सुबह 11:30 बजे के करीब को अपने घर पर समोसा बना रहे थे। समोसा बनाते समय एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी वजह से घर में मौजूद गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), मालती (50 वर्ष), विजय (32 वर्ष) और रणधीर (24 वर्ष), सरोज (22वर्ष) तथा उम्र 11 वर्षीय बालक सहित 7 लोग झुलस गए।
मौके पर एसीपी नोएडा प्रथम व सीएफओ गौतमबुद्धनगर मय पुलिस बल मौजूद। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से सभी को बर्न सेंटर सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं।