UNCATEGORIZED
गौतमबुद्धनगर में रिपोस्टिंग और अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियो को जल्द से जल्द नियमानुसार किसी दूर-दराज के जिले में स्थानांतरित करने की कृपा करें
महोदय, जिला गौतमबद्धनगर में जो पुलिस कर्मी व अधिकारी नियमानुसार एक ही स्थान पर निधार्रित समय अवधि से अधिक समय से या जिले और मेरठ परिक्षेत्र में नियमानुसार निर्धारित समय से अधिक से तैनात हैं । तथा रिपोस्टिंग कराकर जिले में पुन: तैनात हैं। उन्हें जल्द से जल्द नियमानुसार किसी दूर-दराज के जिले में स्थानांतरित करने की कृपा करें

सेवा में,
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक महोदय
लखनऊ, (उत्तर प्रदेश)।
महोदय, निवेदन यह है कि गौतमबद्धनगर जिले में सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते सरकारी मशीनरी खासकर जिले की पुलिस द्वारा पत्रकारिता से जुड़े भ्रष्ट और अपराधियों को अपने आका के रूप में स्वीकार कर लिया गया है। जिसके चलते बहुत से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों द्वारा इस तरह के पत्रकारों को कारखास बना लिया गया है।
जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा भी अपने विभागों की वास्तविक स्थिति के जर्नलाइज होने के डर से मीडीया मैनेजमेंट के चलते भ्रष्टाचार और अपराध जुड़े पत्रकारों के सामने घुटने टेक रखें हैं।
जिले के अधिकतर थानों और चौकियों को माफियाओं और अपराधियों द्वारा चलाया जा रहा है।जमीनों और प्लाटों के कब्जों में स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध रहती है।
जब से जिले में कमिश्नरेट सिस्टम लागु हुआ है। तब से उच्च अधिकारियों तक आम जनता की पहुंच भी खत्म हो गई है। जिससे न्याय और सच्चाई दोनों ही अपने अंतिम दौर में हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की FIR दर्ज न करके रिकार्ड में अपराध मुक्त प्रदेश दिखाने की गुप्त योजना का लाभ पेशेवर अपराधियों को मिल रहा है। जिससे लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं क्योंकि पेशेवर अपराधियों को पता है कि पुलिस थानों में रिपोर्ट ही दर्ज नहीं होगी।
थानों और चौकियों में तैनात पुलिस कर्मी भी इस नीति का लाभ पेशेवर अपराधियों को संरक्षण देकर अवैध धंधों को पत्रकारिता से जुड़े भ्रष्ट और अपराधियों के साथ मिलकर बढावा दे रहे हैं।
जिले भर में अनेकों पुलिस कर्मी और अधिकारी सालों से एक ही स्थान पर जमें बैठे हैं। कुछ रिपोस्टिंग कराकर जिले में पुन: तैनात हैं। बहुत से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की जिले में तैनाती का समय पूरा हो चुका है। लेकिन वे मठाधीश बन कर अपराध को संरक्षण देकर अवैध धंधों को बढावा दे रहे हैं।
महोदय, जिले में बहुत से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की रिपोस्टिंग/पुन: तैनाती की सूचना भी है। जो पुलिस नियमों का उलंघन है। जिससे भ्रष्टाचार और अपराध को संरक्षण मिलता है।
महोदय, जिला गौतमबद्धनगर में जो पुलिस कर्मी व अधिकारी नियमानुसार एक ही स्थान पर निधार्रित समय अवधि से अधिक समय से या जिले और मेरठ परिक्षेत्र में नियमानुसार निर्धारित समय से अधिक से तैनात हैं । तथा रिपोस्टिंग कराकर जिले में पुन: तैनात हैं। उन्हें जल्द से जल्द नियमानुसार किसी दूर-दराज के जिले में स्थानांतरित करने की कृपा करेंन
आपकी अति कृपा होगी।
प्रार्थी
संजय भाटी 9811291332



