गौतमबुद्धनगरभ्रष्टाचार

गौतमबुद्धनगर सदर तहसील में लेखपालों का भ्रष्टाचार चरम पर

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें जहां बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान चलाने में जुटी हुई हैं वहीं एक महिला लेखपाल ने गरीब बाप की दो बेटियों को मिलने वाले वांछित लाभ से दूर कर दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट सुप्रीम न्यूज

गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर की सदर तहसील के ग्राम बिरौण्डी चक्रसैनपुर निवासी राजेश्वर दयाल पेशे से ड्राइवर हैं। जिनकी दो बेटियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए आय व निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी।

राजेश्वर दयाल की दोनों बेटियों ने बारहवीं के बाद ग्रेजुएशन करने के लिए कॉलेज में प्रवेश लिया। जहां उन्हें प्रणाम पत्रों की आवश्यकता थी।

राजेश्वर दयाल बिरौण्डी चक्रसैनपुर के मूल निवासी हैं। इसके बावजूद लेखपाल बबीता शुक्ला ने निवास प्रमाण पत्र कैंसिल कर दिया।

आय प्रमाण में राजेश्वर दयाल की आय 90 हजार प्रति माह और दस लाख अस्सी हजार वार्षिक दर्शा कर आया प्रमाण पत्र जारी कर दिया। अब परेशान होकर राजेश्वर दयाल ने लेखपाल बबीता शुक्ला की लिखित शिकायत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को दी है।

जिलाअधिकारी को दी गई शिकायत में साफ-साफ कहा गया है कि लेखपाल बबीता शुक्ला ने सही रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे गए 2000 रुपए न दे पाने की वजह से पीड़ित की आय 90 हजार रुपए प्रति माह की रिपोर्ट लगा दी। जिसके चलते उसके आय प्रमाण पत्र में 10 लाख 80 हजार वार्षिक आय प्रमाण में दर्ज कर दी।

आप हमें हमारे दिए गए ट्विटर अकाउंट पर फॉलो करें। हम जन सामान्य की शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाने में आम जन की मदद के लिए प्रतिबद्ध है ~ संजय भाटी

दिए गए ट्विटर लिंक पर शेयर, कॉमेंट करके शिकायत कर्ता की मदद करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close